फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tricolour flies high in Nepal; Indian women's hockey team wins Indo-Nepal series.

Kushinagar News: नेपाल में लहराया तिरंगा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीती इंडो-नेपाल सीरीज

Wed, 17 Jun 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tricolour flies high in Nepal; Indian women's hockey team wins Indo-Nepal series.
नेपाल में शील्ड के साथ जीत की जश्न मनाती सुकरौली  की शिक्षिका एंव हाँकी टीम की कोच अनीता सिंह।स
सुकरौली (कुशीनगर)। सुकरौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा की प्रधानाध्यापिका एवं हॉकी कोच अनीता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुशीनगर का नाम रोशन किया है। नेपाल के पोखरा में आयोजित ‘स्कूल गेम्स इंडो-नेपाल इंटरनेशनल सीरीज-2026’ में भारतीय महिला हॉकी टीम ने मेजबान नेपाल को 6-2 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की कोच एवं चयनकर्ता के रूप में अनीता सिंह ने इस उपलब्धि में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


11 से 16 जून तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री श्रृंखला का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच खेल संबंधों को मजबूत करना तथा महिला हॉकी को बढ़ावा देना था। नेपाल पहुंचने पर भारतीय दल का नेपाल हॉकी संघ की ओर से तिलक और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।13 जून को पोखरा रंगशाला स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भारत की ओर से शशि नवैत ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि किरण कुमारी, अनीता सिंह और डॉ. शशि सिंह ने एक-एक गोल दागा। नेपाल की ओर से गीता रानी और सोनू ने गोल किए, लेकिन भारतीय टीम की बढ़त को कम नहीं कर सकीं। मैच के बाद आयोजित सम्मान समारोह में दोनों देशों की टीमों को खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी और पदक प्रदान किए गए। जीत के बाद खिलाड़ियों और अधिकारियों ने उत्साह के साथ सफलता का जश्न मनाया। अनीता सिंह वर्षों से ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को हॉकी का प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में जुटी हैं। शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उनके योगदान की क्षेत्र में सराहना हो रही है। उनकी इस उपलब्धि से सुकरौली ब्लॉक ही नहीं, बल्कि पूरे कुशीनगर जिले में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

-यह जीत केवल खेल प्रतियोगिता में मिली सफलता नहीं है, बल्कि शिक्षा, खेल और महिला सशक्तिकरण के समन्वय की प्रेरक मिसाल है। इससे कुशीनगर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के साथ स्थापित हुआ है। -जया राय, बीईओ सुकरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed