फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tributes paid to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh on his birth anniversary.

Kushinagar News: जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को दी श्रद्धांजलि

Sat, 30 May 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid to former Prime Minister Chaudhary Charan Singh on his birth anniversary.
कसया। पूर्व प्रधानमंत्री, लोकदल के संस्थापक एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलकर नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कसया नगर स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला परिसर में स्थापित की प्रतिमा पर राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भगवान दयाल विश्वकर्मा, क्षेत्रीय महासचिव (संगठन) ने कहा कि चौधरी साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी को आगे आकर पहल करनी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों और गांवों के विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। रालोद जिलाध्यक्ष रामभवन सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जमींदारी प्रथा के खात्मे, चकबंदी कानून लागू कराने तथा मंडी समितियों की स्थापना जैसे ऐतिहासिक कार्य किसानों के हित में किए। जिलाध्यक्ष विनोद प्रताप कुंवर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह किसानों और मजदूरों के वास्तविक हमदर्द थे। उनके बताए रास्ते पर चलना, सामाजिक न्याय की स्थापना करना तथा नए भारत के निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान विप्रताप विश्वकर्मा, नर्बदा विश्वकर्मा, हरकेश कुंवर सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed