{"_id":"66e4cbf0bba98069d9077d94","slug":"tribute-paid-to-comrade-sitaram-yechury-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-123102-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कामरेड सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कामरेड सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि
Sat, 14 Sep 2024 05:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
कसया। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला इकाई ने नगर कार्यालय में शोकसभा कर दिवंगत कम्युनिस्ट नेता कामरेड सीताराम येचुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
माकपा के जिला सचिव कामरेड अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने येचुरी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि येचुरी ने राष्ट्रीय राजनीति में अहम योगदान दिया। अपनी सूझबूझ और राजनीतिक क्षमता के बल पर देश को वैश्विक फलक पर प्रसिद्धि दिलाई। उनका निधन वामपंथी, लोकतांत्रिक और धर्म निरपेक्ष ताकतों के लिए अपूरणीय क्षति है। शोषण मुक्त समाज के लिए एकजुट संघर्ष का हमें संकल्प लेकर शोषण मुक्त समाज बनाना होगा। हम उन्हें सम्मान जनक श्रद्धांजलि लाल सलाम के साथ देते हैं। अध्यक्षता का. गेंदा सिंह ने किया। इस दौरान कामरेड वीपी गुप्ता, इदरीश, कैलाश गोंड़, जवाहर शर्मा, कैलाश गोंड़, राजेन्द्र सिंह, कैलाश गिरी, त्रिवेंद्रम, अशोक जायसवाल आदि ने शोक व्यक्त किया।