फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tribute paid to Bhadant Dnyaneshwar through music

Kushinagar News: संगीत के जरिये दी भदंत ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि

Mon, 03 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 03 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Bhadant Dnyaneshwar through music
भदंत एबी ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि देने पहुंचा म्यांमार का संगीत दल। स्रोत-सोशल मीडिया    
पकवा इनार। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष, भदंत एबी ज्ञानेश्वर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर म्यांमार बुद्ध विहार के सभागार में रखा गया है। यहां लोगों के श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। सभागार को सुबह सात से रात आठ बजे तक दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए खोला जा रहा है।
विज्ञापन

म्यांमार बुद्ध विहार में रविवार को जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने भदंत एबी ज्ञानेश्वर को श्रद्धांजलि दी। वहीं म्यांमार के प्रसिद्ध गायक दल ने गीत गाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके अलावा म्यांमार और वियतनाम के बौद्ध पर्यटकों का हुजूम अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा। सभी ने अपने रीति-रिवाज से विशेष शांति पाठ कर उनके पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया।
विज्ञापन

इस मौके पर भंते नन्द रतन, अंबिकेश त्रिपाठी, भंते उपालि, भंते सागर, भंते अशोक आदि मौजूद रहे।

---

शव यात्रा के लिए तैयारियां तेज

भदंत एबी ज्ञानेश्वर के अंतिम संस्कार से पहले भिक्षु संघ कुशीनगर द्वारा कसया नगर तक उनकी शव यात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शव यात्रा को भव्य व बौद्धमय बनाने के लिए बौद्ध विहार में वर्षों से कारसेवक रमायन शर्मा ने बताया कि पंचशील के झंडे सहित अन्य लकड़ी से जुड़े जरूरी निर्माण कार्य शुरू हो गए हैं। भिक्षु संघ के निर्णय पर आगे की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed