फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trials for football and kabaddi competition on 18th

Kushinagar News: फुटबॉल और कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 18 को

Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Trials for football and kabaddi competition on 18th
पडरौना। आगरा में प्रदेश स्तरीय बालिका वर्ग की फुटबाॅल और कासगंज में सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें चयन के लिए रविंद्रनगर स्थित जिला स्टेडियम में 18 सितंबर को ट्रायल होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्टेडियम में 18 सितंबर को सुबह ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों का रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 19 सितंबर को ट्रायल होगा। मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 21 से 28 सितंबर तक आगरा में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयन के लिए प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों की आयु एक जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2011 के मध्य होनी चाहिए। इसी तरह प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 18 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम रविंद्रनगर में ट्रायल होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी 19 सितंबर को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। क्रीडाधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए खिलाड़ियों का जन्म 31 दिसंबर, 2025 को 16 वर्ष एवं वजन 55 किलोग्राम या उससे कम होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed