{"_id":"660b1a391686c46ddc044367","slug":"tree-fell-on-railway-track-traffic-stopped-for-two-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-114891-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, दो घंटे ठप रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, दो घंटे ठप रहा आवागमन
Tue, 02 Apr 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या 34-सी के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की दोपहर तेज हवा के चलते अर्जुन का पेड़ 25 हजार वोल्ट बिजली के तार पर गिर गया। इससे पैसेंजर ट्रेन को तरयासुजान में रोक देना पड़ा। रेल कर्मचारियों ने पेड़ को कटवा कर और टावर वैगन से तार सही कराया। इसके बाद रेल लाइन पर आवागमन बहाल हो सका।
तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट 34-सी से करीब 100 मीटर आगे सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक अर्जुन का पेड़ रेलवे ट्रैक के 25 हजार वोल्ट के विद्युत प्रभावित तार पर गिर गया। इससे आग की लपटों के साथ हुए तेज धमाका होकर बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके चलते तमकुहीरोड - तरयासुजान रेलमार्ग पर ब्रेकडाउन हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर रेलवे ट्रैक की बिजली आपूर्ति कटवाई। उस समय थावे से कप्तानगंज जाने वाली 05165 तरयासुजान आ रही थी। उसे तरयासुजान में रोक दिया गया। जेसीबी व टावर वैगन मंगा कर पेड़ को कटवा कर हटाया गया। बिजली के तार को सही कराकर करीब दो घंटे बाद रेलमार्ग पर आवागमन बहाल किया गया।