{"_id":"634c3e58259a2a5feb1d7690","slug":"treatment-of-3-314-people-kushinagar-news-gkp454285026","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3,314 लोगों का हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 3,314 लोगों का हुआ इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें शाम तक 3,314 लोगों का इलाज किया गया। मेले में स्वास्थ्य टीमों ने विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने रविवार की देर शाम बताया कि सभी 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोगय मेला का आयोजन किया गया। इसमें 1,327 पुरुष, 1,391 महिला और 596 बच्चों का पंजीकण कर उपचार किया गया।
स्वास्थ्य मेले में श्वांस रोग के 244, पेट के 226, मधुमेह के 163, त्वचा के 424 रोगी, टीबी के 33, रक्त-अल्पता के 73, उच्च रक्तचाप के 98 लोगों की जांच कर दवा दी गई। अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के रोगी भी देखे गए।
विज्ञापन
15 आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। मेले में 167 डॉक्टर और 340 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी।