{"_id":"60c3a8788ebc3ea9f302b22c","slug":"transfer-in-beo-kushinagar-news-gkp397762473","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेष बहादुर सरोज पडरौना और विजय गुप्ता कसया के बीईओ बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेष बहादुर सरोज पडरौना और विजय गुप्ता कसया के बीईओ बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेष बहादुर सरोज पडरौना और विजय गुप्ता कसया के बीईओ बने
- हाटा के बीईओ अनूप गुप्ता को जिला मुख्यालय बुलाया गया
- बीईओ अजय तिवारी के पास अभी भी दो ब्लॉकों का प्रभार
- नवनियुक्त खंड शिक्षाअधिकारियों को ब्लॉक आवंटित
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। खंड शिक्षाअधिकारियों के ब्लॉक आवंटन को लेकर बीते करीब ढाई माह से चल रहे खींचतान पर शुक्रवार की शाम को विराम लग गया। डीएम की संस्तुति पर बीएसए ने नवनियुक्त सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को ब्लॉक आवंटित कर दिया तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों का भी कार्यक्षेत्र बदल दिया। हाटा के खंड शिक्षा अधिकारी को जिला मुख्यालय (बीएसए कार्यालय) बुलाया गया है। जबकि चर्चित बीईओ अजय तिवारी के पास अभी भी दो ब्लॉकों का दायित्व है।
बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले में नवनियुक्त खंड शिक्षाअधिकारियों को ब्लॉक आवंटन किया गया है। इसके अलावा जिले में पहले से तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। नवीन तैनाती आदेश के तहत फाजिलनगर व तमकुही के बीईओ रहे अजय कुमार तिवारी को अब नेबुआ नौरंगिया व दुदही का बीईओ बनाया गया है। विशुनपुरा में रहे सुरेंद्र प्रजापति को फाजिलनगर भेजा गया है। इसके अलावा शेष बहादुर सरोज को पडरौना, अनूप गुप्ता को जिला मुख्यालय, विजय गुप्ता को कसया, राम सुयश वर्मा को हाटा, अंकिता सिंह को तमकुही, अमित कुमार सिंह को सेवरही, उदय शंकर राय को सुकरौली, सत्येंद्र पांडेय को रामकोला, आशीष मिश्रा को कप्तानगंज, देव मुनि वर्मा को विशुनपुरा, हिमांशु सिंह को खड्डा और जय प्रकाश मौर्य को मोतीचक ब्लॉक में भेजा गया है।