फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   trains movement blocked

हाइटेंशन तार टूटने से थमे ट्रेनों के पहिए

Sat, 13 Jul 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
trains movement blocked
खड्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस को मालगाड़ी के डीजल इंजन से जोड़ रावाना किया गया? - फोटो : KUSHINAGAR
हाइटेंशन तार टूटने से थमे ट्रेनों के पहिए
विज्ञापन

डीजल इंजन जोड़कर सत्याग्रह एक्सप्रेस को रवाना किया गया
गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर वाल्मीकिनगर जंगल में गिरे तार
खड्डा(कुशीनगर)। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर दूसरे दिन शनिवार को भी वाल्मीकिनगर जंगल में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे सत्याग्रह एक्सप्रेस अप व डाउन खड़ी हो गईं। पैसेंजर ट्रेन के नाराज यात्रियों ने पनियहवा स्टेशन पर हंगामा किया। उसके बाद डीजल इंजन जोड़कर सत्याग्रह एक्सप्रेस को भेजा गया। इसके बाद आवागमन बहाल हुआ। इस बीच लगभग पांच घंटे यातायात प्रभावित रहा।
शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे पनियहवा-वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के बीच जंगल में बिजली का तार टूट गया। इसके चलते यातायात ठप हो गया। गोरखपुर से नरकटियागंज जा रही सवारी गाड़ी खड्डा में 45 मिनट खड़ी रही। उसके बाद पनियहवा स्टेशन पर पहुंची। लेकिन बिहार में तार टूटने की वजह से आगे नहीं बढ़ी। देर होने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जीआरपी पनियहवा के जवानों ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली डाउन सत्याग्रह एक्सप्रेस खड्डा में खड़ी हो गई। मालगाड़ी का डीजल इंजन जोड़कर उसे रवाना किया गया। वहीं रक्सौल से आनंद विहार दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस अप को बगहां में रोकना पड़ा। गाड़ियों को डीजल इंजन के सहारे चलाना पड़ा। टूटे हुए तारों की मरम्मत कार्य चल रहा है। शुक्रवार को भी जंगल में तार टूटने से घंटों यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

बिहार सीमा शुरू होते ही समस्तीपुर रेल मंडल शुरू हो जाता है। उसी पर इन तारों की मरम्मत आदि की जिम्मेदारी है। यात्रियों का कहना है कि अधिकारियों ने श्रेय लेने के चक्कर में जल्दबाजी में इलेक्ट्रिक ट्रेनें शुरू करा दी और समस्याएं यात्रियों को हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड्डा के स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि बिहार सीमा में तार टूटने से यातायात ठप है। सत्याग्रह एक्सप्रेस को डीजल इंजन से जोड़कर भेजा गया है। मरम्मत कार्य पूरा होते ही यातायात बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed