Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trains are full till 20th, passengers are facing more problems

Kushinagar News: 20 तक ट्रेनें फुल, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल

Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 04 Apr 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Trains are full till 20th, passengers are facing more problems
कप्तानगंज। नौ अप्रैल से शुरू हो रहे शादी-विवाह के अवसरों पर लोगों को आवागमन में मुश्किल होती दिख रही है, क्योंकि गोरखपुर-नरकटियागंज रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनें 20 अप्रैल तक फुल हैं। कंफर्म टिकट के लिए यात्रा को लेकर लोग परेशान हैं। कंफर्म टिकट को लेकर दो दिन पहले से अपना नंबर लगाने के बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन होने के चलते छोटे-बड़े शहरों के अलावा लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन होता है। इसके चलते हर समय यात्रियों की भीड़-भाड़ रहती है, लेकिन कन्फर्म टिकट को लेकर मारा-मारी मची हुई है, जो टिकट पहले से वेटिंग लिस्ट में है वह भी कन्फर्म होने का नाम नहीं है। दिवाकर पांडेय, अमित सिंह, योगेंद्र सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राजू , राम प्रीत मद्धेशिया, श्याम सिंह, मुकेश सिंह, डब्लू मिश्रा सहित अन्य लोगों का कहना था कि तीन दिन पहले से अपना नंबर लगाने के बाद भी लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। वहीं हैकर टिकट आसानी से निकाल कर दो गुने पैसे में बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed