फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trainings given to teachers to make mathematics interesting

गणित को रुचिकर बनाने के लिए अध्यापकों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 28 Mar 2017 09:30 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 28 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Trainings given to teachers to make mathematics interesting
प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। गणित को रुचिकर बनाने के लिए सोमवार के दिन अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। पडरौना बीआरसी में चार दिन तक चले इस प्रशिक्षण में अध्यापकों को गणित की शिक्षा ज्यादा सरल तरीके से देने के विधियां बताई गईं।
विज्ञापन


इसमें अध्यापकों को बताया कि बच्चों को किस तरह से गणित विषय में पढ़ाई के प्रति रुचि उत्पन्न की जा सकती है। प्रशिक्षक ने शिक्षकों को संख्या, शून्य की अवधारणा, जोड़, घटाना, गुणा, भाग आदि हल करने की सरलतम विधि को बताते हुए गणित विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर गणित पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें चार्ट, पोस्टर, मॉडल आदि के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर उत्साहवर्द्घन किया गया।इस दौरान मारकेश्वर शुक्ल, राजकुमार सिंह, अनुप सिंह, मोहम्मद तारिक, प्रमोद श्रीवास्तव, उमाशंकर सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, दुर्गेश त्रिपाठी, मुरली मोहन शुक्ल, रवींद्र पांडेय, रामगति प्रसाद, प्रवीन पांडेय, मानवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed