{"_id":"61a70eb0e3ae4b1f1a409156","slug":"training-will-wapen-opened-and-add-kushinagar-news-gkp4182139178","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षुओं को फायरिंग रेंज में सिखाया गया हथियारों को खोलना व जोड़ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षुओं को फायरिंग रेंज में सिखाया गया हथियारों को खोलना व जोड़ना
विज्ञापन

एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
उदित नारायण इंटर कालेज में कुशीनगर व महराजगंज के एनसीसी कैडेट्स का चल रहा है प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शहर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-160 में मंगलवार को कैडेट्स को फायरिंग के गुण व हथियारों को खोलना, जोड़ना सिखाया गया। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।
शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को सुबह मॉकड्रिल के बाद हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें राइफल से फायरिंग की विधि समझाई गई। इस दौरान कैडेट्स को हथियार खोलना-जोड़ना, मैगजीन लोड करना आदि सिखाया गया। इसके बाद कैडेट्स को दहेज हत्या, भ्रूण हत्या, महिला-पुरुष विभेद आदि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए शपथ दिलाई गई। शिविर में कुशीनगर-महराजगंज से कुल 568 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं, जिनमें से 443 लड़के व 125 लड़कियां हैं।
कैडेट्स को संबोधित करते हुए शिविर कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने कहा कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, स्वार्थ रहित देश सेवा का भाव विकसित होता है।
विज्ञापन
आज के शिविर में डिप्टी कैंप कमांडेंट मेजर एमपी सिंह, लेफ्टिनेंट राजीव यादव, लेफ्टिनेंट ओमप्रकाश, लेफ्टिनेंट अवधेश पांडेय, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, लेफ्टिनेंट नरेंद्र त्रिपाठी, रिसलदार मेजर शशिकांत, सूबेदार राजेश कुमार, सूबेदार लखविंदर सिंह, दिलीप जादव, हवलदार चरनजीत सिंह, मधुसूदन, दुर्गा पाल, असरफ अली, अशोक यादव, राजेश गौतम और धनंजय सिंह आदि मौजूद थे।