{"_id":"6660f182e07cc368a30eb1e4","slug":"trailer-crushes-textile-businessman-riding-bike-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-117844-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रेलर ने बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रेलर ने बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी को कुचला
Thu, 06 Jun 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। कपड़े की गांठ लेकर दुकान जा रहे बाइक सवार दुकानदार को ट्रेलर ने बुधवार को कुचल दिया। उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर छोड़कर चालक भाग गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की खबर मिलते ही दुकानदारों की भीड़ जुट गई और घर वालों में चीख-पुकार मच गई।
रामकोला थाना क्षेत्र के दीउलिया मनिया छपरा गांव के अहिरौली टोला निवासी 40 वर्षीय रामपुलसत साहनी की पकड़िया बाजार में कपड़े की दुकान है। बुधवार को सुबह करीब दस बजे रामपुलसत कपड़े की गांठ लेकर सरगटिया से दुकान पर जा रहे थे। अभी वह नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर चरिघरवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल दुकानदार को लोगों ने सीएचसी पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर मिलते ही दुकानदारों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कपड़ा दुकानदार के दो बेटी और एक बेटा है सभी बच्चे नाबालिग हैं। दुकानदार की मौत के बाद घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। नेबुआ नौरंगिया के इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।