{"_id":"6834c43e47936bea3506281c","slug":"trailer-crushed-bike-riders-one-died-another-injured-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138172-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्राला ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्राला ने बाइक सवार युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा घायल
Tue, 27 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 27 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया नहर पुल पर बाइक सवार दो युवकों को ट्राला ने सोमवार को कुचल दिया। इसमें मौके पर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने ट्राला को कब्जे में ले लिया है। घायल का इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। रामकोला थाना क्षेत्र के धुंआटीकर निवासी रासीद खान (45), अपने गांव के शोएब (32) के साथ एक ही बाइक से ढोलहा के तरफ से सोमवार को दोपहर में लौट रहा था। खैरटिया नहर पुल पर कप्तानगंज की तरफ से आ रहे ट्राले के चपेट में आ गए। बाइक चला रहे रासीद का सिर ट्राला के पहिए में फंसने से मौत हो गई।
घायल शोएब को इलाज के लोगों ने नेबुआ नौरंगिया सीएचसी पर ले गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था। नेबुआ नौरंगिया थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि ट्राला को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायल का इलाज चल रहा है।