{"_id":"69308fd094d8d0d5c1082b36","slug":"trailer-collides-with-vehicles-in-kushinagar-three-killed-six-injured-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1154708-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में ट्रेलर ने वाहनों को मारी टक्कर, तीन की माैत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में ट्रेलर ने वाहनों को मारी टक्कर, तीन की माैत, छह लोग घायल
Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार चौराहे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रेलर।संवाद
कुशीनगर। कसया क्षेत्र के एनएच-28 पर पकवा इनार के पास बुधवार को साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया। इससे डंपर, ई-रिक्शा, ट्रैक्टर और बाइक उसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन राहगीरों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
मृतकों की पहचान देवरिया निवासी केशव राजभर (21), कुशीनगर निवासी रामविलास (58) और कसया के राकेश श्रीवास्तव (52) के रूप में हुई। हादसे के बाद करीब दो घंटे तक एक लेन पर आवागमन ठप रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
एक ट्रेलर बुधवार को माल लेकर बिहार से कानपुर जा रहा था। दोपहर में करीब एक बजे वह एनएच-28 पर कुशीनगर जिले के पकवा इनार के समीप पहुंचा। इस दौरान एक साइकिल सवार हाईवे पार करने लगा। अचानक साइकिल सवार को सामने देख चालक ने तेजी से ब्रेक लगाया तो ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया। इस दौरान दूसरी लेन में गोरखपुर की आ रहे एक डंपर से ट्रेलर टकरा गया। इससे डंपर ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ई-रिक्शा और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर सर्विस लेन में चला गया, जहां उसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया। इससे बाइक सवार केशव राजभर की मौत हो गई। इसके अलावा चपेट में आए रामविलास और राकेश ने भी दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह घायलों का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से दो को मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि हाईवे पर आए साइकिल सवार को बचाने में हादसा हुआा।