फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic system faltered due to public anger rally...passengers struggling in traffic jam

Kushinagar News: जनाक्रोश रैली से लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था... जाम में जूझे राहगीर

Fri, 06 Dec 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 06 Dec 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Traffic system faltered due to public anger rally...passengers struggling in traffic jam
पडरौना। बांग्लादेशी हिंदुओं के समर्थन में जिला मुख्यालय पर हिंदूवादी संगठनों के आह्वान पर लोग सड़क पर उतर गए। नगर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। ठसाठस भीड़ से दो पहिया वाहन भी रेंगते नजर आए। रैली को देखते हुए बीएसए ने नगर और आसपास के परिषदीय व निजी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए थे। शहर के सभी स्कूल बंद रहे। दिन चढ़ने के बाद शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। नगर की विभिन्न सड़कों पर रूक-रूक कर जाम लगता रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हिंदू रक्षा संघर्ष समिति की ओर से निकाली गई जन आक्रोश रैली के कारण पूरे दिन वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों से कार्यकर्ता रैली में भाग लेने के लिए बसों, चार पहिया व बाइक से पहुंचे। अचानक नगर में वाहनों की भीड़ बढ़ने से सभी मार्गों पर जाम के हालात बन गए। हालांकि कक्षा आठ तक के स्कूल बंद होने से कुछ राहत रही। जिला मुख्यालय रविंद्रनगर से पडरौना तक रुक-रुक कर कई बार जाम लगता रहा। चार पहिया ही नहीं, दो पहिया वाहन भी रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

जाम में फंसे वाहनों से उतरकर पैदल ही लोग जाने को विवश हुए। जाम हटाने के लिए सभी तिराहे व चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस व होमगार्ड के जवान मुस्तैद रहे। उसके बावजूद जाम से निजात नहीं मिल सकी। रैली को देखते हुए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस पहुंची थी। बुद्धा पार्क से कलक्ट्रेट तक रैली निकालने का रूट होने के कारण रविंद्रनगर के मुख्य मार्ग से कलेक्ट्रेट की तरफ से जाने वाले ई-रिक्शा संचालन पर रोक लगा दिया गया था। इमरजेंसी व्यवस्था छोड़ अन्य बड़े वाहनों की एंट्री जिला मुख्यालय पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे:
हिंदू रक्षा संघर्ष समिति के आह्वान पर जिला मुख्यालय के बुद्धा पार्क पर जाने के लिए लोग सुबह से ही जुटने लगे। उधर, जानकारी के अभाव में बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे विद्यालयों से घर जाने लगे। इसके चलते नगर की सभी प्रमुख सड़कों पर रुक-रुक कर जाम लगता रहा।

दोपहर 2:45 बजे
दोपहर बाद करीब दो बजे धरने पर बैठे हिन्दूवादी नेता धरना स्थल से रैली की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ता घर की तरफ निकले। दोपहर 2:45 बजे बजे जैसे ही लोगों की भीड़ पडरौना पहुंची तो सुभाष चौक से कठकुइयां मोड़ तक वाहनों की लाइन लग गई। इससे बचने के लिए लोग मशक्कत करते दिखे।



दोपहर 2:55 बजे
सुभाष चौक के पास लगा जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस और होमगार्ड मशक्कत कर ही रहे थे तब एक ट्रेन आने के चलते सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ से जाने वाली सड़क पर स्थित रेलवे ढाला बंद हो गया। इसके चलते सुभाष चौक और रामकोला रोड पर जाम की समस्या बढ़ गई। करीब 20 मिनट बाद रेलवे ढाला खुला तब जाकर लोगों को जाम से निजात मिली।

दोपहर 3:09 बजे:
नगर के तिलक चौक के पास जाम लगा था। जाम में फंसे खिरकिया के शंकर गुप्ता, अभिषेक जायसवाल, चंदन सिंह, मसहीं के रितेश मिश्र, चौती के केशव मिश्र आदि ने बताया कि वे बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में रैली में शामिल होने गए थे। वहां से लौटा हूं। जिला मुख्यालय से लेकर यहां तक जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा है।



जिला मुख्यालय पर हुई रैली को देखते हुए डीएम के निर्देश पर नगर और उसके आसपास के विद्यालयों का बंद करने के लिए बुधवार देर शाम निर्देश दिए गए थे, ताकि सड़कों पर लगे जाम में बच्चे परेशान न हों। अधिकतर विद्यालयों के शिक्षक तो अभिभावकों को संदेश भेज दिए थे, लेकिन जिन अभिभावकों को सूचना नहीं मिली या वे विद्यालय के संदेश पर ध्यान नहीं दिया। उन्हीं के बच्चे विद्यालय पहुंचे थे। बाद में वे भी घर चले गए। -डॉ. रामजियावन मौर्या, बीएसए।


शहर में अचानक बढ़ी भीड़ से जाम की समस्या हुई थी। हालांकि, नगर के सभी चौक चौराहों पर तैनात यातायात पुलिस और होमगार्ड व पीआरडी के जवानों ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को जाम से निजात दिलाया। स्वयं भी जिला मुख्यालय से शहर तक भ्रमण कर जाम का जायजा लिया। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं घटी है। स्थिति सामान्य कर ली गई। -सत्य प्रकाश सिंह, टीआई, कुशीनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed