Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic routes in Padrauna-Kasya will change starting today.

Kushinagar News: आज से पडरौना-कसया में बदलेगा यातायात का रास्ता

Fri, 06 Nov 2026 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Traffic routes in Padrauna-Kasya will change starting today.
पडरौना शहर में बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था में जुटी ट्रैफिक पुलिस। संवाद
पडरौना। धनतेरस और दिवाली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शुक्रवार से पडरौना और कसया में यातायात व्यवस्था बदल जाएगी। छह से आठ नवंबर तक दोनों कस्बों में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सुबह आठ बजे से रात 11 बजे तक बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

पडरौना के मुख्य बाजार में चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा का आवागमन भी प्रतिबंधित रहेगा। यहां केवल दोपहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि रामकोला, खड्डा, कसया, विशुनपुरा और बांसी की ओर से आने वाले ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली, डीसीएम समेत अन्य बड़े व्यावसायिक वाहनों को निर्धारित नो एंट्री प्वाॅइंट पर रोका जाएगा।
विज्ञापन

नौका टोला, जलकल, बेलवा चुंगी, जटहां तिराहा और दुर्गा मंदिर रोड स्थित पीएनबी के पास से चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा सुबह आठ से रात 11 बजे तक मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। सुभाष चौक, अंबे चौक, रेलवे स्टेशन मोड़ और नौका टोला रेलवे ढाले से पिकअप, डीसीएम और ट्रैक्टर समेत अन्य व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामधाम पोखरा चौराहे से भी ऐसे वाहनों को कस्बे में आने की अनुमति नहीं होगी। सवारी वाहनों के लिए बावली चौक, सुभाष चौक, कठकुईया मोड़, स्टेशन बाईपास, अंबे चौक और खिरकिया मार्ग निर्धारित किए गए हैं। निजी चार पहिया वाहनों को बाजार में प्रवेश देने का निर्णय भीड़ और तत्कालीन परिस्थितियों के अनुसार लिया जाएगा।
कसया में देवरिया अंडरपास, गोलाबाजार तिराहा, सपहां नहर चौराहा और गांधी चौक से बड़े व्यावसायिक वाहनों को मुख्य बाजार में प्रवेश नहीं मिलेगा। यहां भी सुबह आठ से रात 11 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगी।

-------------

यहां होगी वाहनों की पार्किंग
पडरौना में चार पहिया वाहनों के लिए उदित नारायण डिग्री कॉलेज के सामने खाली मैदान और सुभाष चौक के पास सोसाइटी परिसर में पार्किंग बनाई गई है। सिंधुआ की ओर से आने वाले वाहन ब्लॉक के पास खड़े होंगे। बावली की ओर से आने वाले वाहनों को नौका टोला से बलुचहां की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, रविंद्रनगर की ओर से आने वाले वाहनों को कठकुईया मोड़ से ब्लॉक की तरफ भेजा जाएगा। कसया में दोपहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग के लिए बैनेट क्लब परिसर निर्धारित किया गया है। भीड़ बढ़ने पर एयरपोर्ट जाने वाली सड़क की बाईं लेन में भी पार्किंग की व्यवस्था की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed