फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic route will be decided after Chief Minister's inspection

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद तय होगा ट्रैफिक रूट

Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Traffic route will be decided after Chief Minister's inspection
मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद तय होगा ट्रैफिक रूट
विज्ञापन

कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री सबसे पहले फीता काटकर हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। यहीं प्रधानमंत्री का तय प्रोटोकॉल के मुताबिक कोविड गाइडलाइन के तहत भव्य स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री श्रीलंका के डेलीगेट्स के साथ कुशीनगर पहुंचेंगे। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बरवां फार्म हाउस जाएंगे। वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह दूरी सड़क के रास्ते से 12.50 किलोमीटर की होगी।
बताया जा रहा है कि प्रशासन इस जद्दोजहद में फंसा है कि प्रधानमंत्री इन तीनों स्थलों पर हेलीकॉप्टर से जाएंगे तो उसके टेक ऑफ और टेक ओवर करने में अधिक समय लगेगा। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तीन हेलीकाप्टर के अलावा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हेलीकॉप्टर से होंगे। लिहाजा इन हेलीकॉप्टरों का एक साथ टेक ऑफ व टेक ओवर संभव नहीं है।
विज्ञापन

इन्हें बारी- बारी से जाना होगा। इसमें एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में समय लगेगा। प्रशासन इन स्थलों पर अगर सड़क से ले जाने की व्यवस्था करता है तो एक स्थान से दूसरे स्थान आठ से नौ मिनट का ही समय लगेगा। एक ही फ्लीट से सभी लोग कार्यक्रम स्थलों पर पहुंच जाएंगे, हालांकि कुशीनगर रामाभार स्तूप के बगल स्थल व बरवां फ़ार्म हाउस में जनसभा स्थल पर पांच पांच हेलीपैड बनाने का कार्य आरंभ कर दिया है। इस बाबत कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को लेना है जिसे उनके 12 अक्तूबर को निरीक्षण के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार बौद्ध भिक्षुओं का जमावड़ा
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होना है। लोकार्पण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पांच हजार बौद्ध भिक्षु वह अनुयायी कुशीनगर पहुंचेंगे। यहां उनका दो दिवसीय बुद्धिस्ट कांक्लेव होगा। इसकी तैयारी को लेकर जिला प्रशासन बुद्ध इंटर कॉलेज के स्टेडियम को लगभग चयनित कर लिया है।

डीएम एस. राजलिंगम शनिवार को कमिश्नर रवि कुमार एनजी, एडीजी अखिल कुमार समेत उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में यह जानकारी दे रहे थे। वह प्रधानमंत्री के तीनों कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण करने के बाद स्टेडियम पहुंचे। यहां डीएम ने मंच, पंडाल व अन्य तैयारियों के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डीएम ने एडीएम विंध्यवासिनी राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा वह एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी को इन बुद्धिस्ट अनुयायियों व भिक्षुओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने को लेकर होटल, धर्मशाला, कॉलेज, स्कूलों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। वहीं, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता को रामाभार स्तूप के पास फैली गंदगी की सफाई कराने को कहा। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन हेमराज सिंह, जेई आरएन राव, लेखपाल नीलेश रंजन राव समेत अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed