{"_id":"68964a0b8b863473c807998a","slug":"traffic-plan-failed-jam-from-market-to-streets-vehicles-were-seen-crawling-on-the-roads-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143156-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ट्रैफिक प्लान फेल, बाजार से गलियों तक जाम, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ट्रैफिक प्लान फेल, बाजार से गलियों तक जाम, सड़कों पर रेंगते दिखे वाहन
Sat, 09 Aug 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
पडरौना शहर के पश्चिमी ढाला जाने वाली सड़क पर लगा जाम। संवाद
पडरौना। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर शहर में जाम से निपटने के लिए यातायात पुलिस की ओर से प्लान तैयार किया गया था। दोपहर बाद जब खरीदारों की भीड़ उमड़ी तो ट्रैफिक प्लान ध्वस्त हो गया। शहर की प्रमुख सड़कों के अलावा गली मोहल्लों की सड़कों पर जाम लगा रहा।
इसमें पैदल चलना भी मुश्किल हो गया, करीब 100 मीटर की दूरी तय करने पर 20 मिनट तक समय लोगों को लगा। जाम से निजात दिलाने के लिए होमगार्ड, यातायात पुलिस के अलावा कोतवाली के पुलिसकर्मी पसीना बहाते नजर आए।
त्योहार को लेकर बाजार में दोपहर बाद खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी तो छावनी से लेकर सुभाष चौक तक जाम लग गया। रामकोला रोड, कोतवाली रोड, कठकुईया मोड़, तहसील गेट पर जाम लग गया। नहर से होकर गुजरने वाले राहगीरों को भी घंटों परेशान होना पड़ा। शहर के जटहां रोड, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, बावली चौक पर भी जाम रहा।
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों पर जाम लगने के चलते लोग मोहल्ले से होकर गुजरी सड़कों से निकलने लगे, इतनी भीड़ हो गई कि मोहल्ले की सड़कों पर भी जाम लग गया। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर करीब 12 बजे से शाम पांच बजे तक पूरा शहर जाम के झाम में फंसा रहा।
जाम खत्म कराने के लिए रामकोला रोड, सुभाष चौक, बावली चौक, नहर की पुलिया के पास, कठकुईया मोड़, तहसील गेट, छावनी में अतिरिक्त होमगार्ड और यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। बावजूद भीड़ के सामने तैयार किया गया प्लान फेल हो गया और पुलिस वाले परेशान नजर आए। उमसभरी गर्मी के बीस जाम खत्म कराने के लिए होमगार्ड परेशान दिखे। कोतवाली रोड पर अंडरपास के निर्माण के चलते वैकल्पिक रास्ता बनाया गया है, इसके अलावा ट्रेनों की आवाजाही के चलते इस रोड पर ऐसा जाम लगा रहा कि पैर रखने की जगह नहीं रही। जाम लगने से दुकानदारों को भी परेशानियोंं का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग मोहल्ले से होकर गुजरी सड़कों से निकलने लगे, इतनी भीड़ हो गई कि मोहल्ले की सड़कों पर भी जाम लग गया। इसके चलते मोहल्ले के लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
काफी दिक्कतों के बाद लोग अपने गंतव्य तक पहुंचे । टीआई कुशीनगर सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि शहर में जाम से निपटने के लिए प्लान तैयार किया गया था। इसके लिए अतिरिक्त ड्यूटी भी यातायात सिपाहियों और होमगार्डों को लगाई गई थी। अचानक दोपहर बाद भीड़ इतनी अधिक हो गई कि शहर में जाम लग गया। सात यातायात पुलिसकर्मियों को इमरजेंसी ड्यूटी में लखनऊ भेजा गया है।