{"_id":"693b208313fc4bdc090dfb8e","slug":"traffic-jam-caused-by-vehicles-parked-at-the-sugarcane-weighing-center-villagers-staged-a-protest-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-150548-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना तौल केंद्र पर खड़ी गाड़ियों से लग रहा जाम, ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना तौल केंद्र पर खड़ी गाड़ियों से लग रहा जाम, ग्रामीणों ने किया विरोध
Fri, 12 Dec 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
कसया। क्षेत्र के बकनहा गांव में रामकोला पंजाब चीनी मिल की ओर से लगाए गए गन्ना तौल केंद्र पर गन्ना लदी गाड़ियों की बढ़ती भीड़ से स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तौल केंद्र पर जगह कम होने और अव्यवस्थित संचालन के कारण किसान अपनी गन्ना लदी गाड़ियां अहिरौली-बाड़ीपुल मेन रोड पर ही खड़ी कर रहे हैं, जिसके चलते सड़क पर लगातार जाम लग रहा है।
भारी वाहनों की कतारों के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है, जिससे राहगीर और स्थानीय लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बढ़ते जाम और अव्यवस्था के विरोध में मंगलवार को एकजुट होकर मिल प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। पूर्व ग्राम प्रधान जेपी यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गन्ना लदी गाड़ियों की लाइन के चलते बच्चों, महिलाओं, छात्रों और मरीजों को आवागमन में काफी मुश्किल होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए असिस्टेंट केन मैनेजर अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दो दिनों के भीतर तौल केंद्र पर खड़े गन्ने को हटवा दिया जाएगा और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि जाम की समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल विरोध समाप्त किया। इस दौरान जयराम पटेल, आत्म गुप्ता, अमरनाथ यादव, राकेश गुप्ता आदि शामिल रहे।