फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traffic congestion remains a significant issue; problems have intensified near the small overbridge.

Kushinagar News: जाम की समस्या कम नहीं, छोटे ओवरब्रिज के पास बढ़ी परेशानी

Tue, 17 Mar 2026 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 17 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Traffic congestion remains a significant issue; problems have intensified near the small overbridge.
फाजिलनगर में इसी जगह पर फल मंडी लगता था लेकिन अब बना पार्किंग।स्रोत-सोशल मीडिया
गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर कस्बे में अतिक्रमण, सड़कों पर टेंपो, ई-रिक्शा की सवारियां भरने को लेकर समस्या का प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। इससे जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कस्बे के छोटे ओवरब्रिज और बघौच मोड़ के आसपास बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बदहाल है। लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फाजिलनगर कस्बे में फ्लाईओवर निर्माण के चलते पिछले कई दिनों से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। लगातार खबरें प्रकाशित होने पर विभाग जागा। निर्माण एजेंसी ने हाल ही में सड़क पर गिट्टी बिछाई है। इससे उड़ रही धूल से लोगों को राहत तो मिली नहीं उल्टे मुश्किल बढ़ गई है। बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति में भी खास सुधार नहीं दिख रहा है। छोटे ओवरब्रिज के आसपास सड़क किनारे गतिविधियां बढ़ने और सीमित जगह में आवागमन होने से अक्सर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। यहां नहर किनारे फल मंडी के लिए अलग स्थान भी बनाया गया है, लेकिन अब भी कई फल विक्रेता छोटे ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे ही दुकान लगा देते हैं। इससे सड़क की उपलब्ध जगह और कम हो जाती है और थोड़ी देर में ही वाहनों की रफ्तार थम जाती है। लोगों का कहना है कि यदि बाजार क्षेत्र में यातायात और दुकानों को व्यवस्थित किया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। फिलहाल निर्माण कार्य के साथ-साथ बाजार की गतिविधियों के कारण लोगों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


0


पटरियां बनीं पार्किंग...छोटा ओवरब्रिज बना बैरियर स्थल



फाजिलनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग तक ही स्थिति विकट नहीं है।इसके अलावा छोटी ओवरब्रिज के साइड लेन से निकली सड़क पर नहर तक समस्या विकराल बनी रहती है।होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों के सामने सड़क और ओवरब्रिज की पटरियां पार्किंग में तब्दील हो गई हैं। ग्राहक और व्यापारी अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई और कम हो जाती है। ऐसे में थोड़ी सी भी भीड़ बढ़ने पर जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



0

फल मंडी में जगह निर्धारित होने के बाद कुछ दिन तक फल व्यवसायियों ने वहां दुकानें लगाईं। कुछ फल वाले किराए के निजी मकान में सड़क पर फल लगाते हैं। इससे अंदर फल मंडी तक लोग नहीं पहुंचते। इससे फल व्यवसायियों को दिक्कत हुई। सबसे अधिक दिक्कत छोटे ओवरब्रिज के पास नहर के नजदीक के चाय, चाउमिन की दुकानों से है। जाम से निजात के लिए वहां पार्किंग की जरूरत है। -रामानंद गुप्ता, अध्यक्ष व्यापार मंडल फाजिलनगर



0

फल मंडी के लिए अलग जगह बनाई गई है। अगर वहां दुकानों को व्यवस्थित किया जाए तो सड़क पर आवागमन सुचारु हो सकता है। बघौच मोड़ पर पुलिस की निगरानी तेज होनी चाहिए। -राहुल पांडेय, स्थानीय व्यापारी

फाजिलनगर में इसी जगह पर फल मंडी लगता था लेकिन अब बना पार्किंग।स्रोत-सोशल मीडिया

फाजिलनगर में इसी जगह पर फल मंडी लगता था लेकिन अब बना पार्किंग।स्रोत-सोशल मीडिया

फाजिलनगर में इसी जगह पर फल मंडी लगता था लेकिन अब बना पार्किंग।स्रोत-सोशल मीडिया

फाजिलनगर में इसी जगह पर फल मंडी लगता था लेकिन अब बना पार्किंग।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed