{"_id":"685b087af60d9c3cfa0f12c9","slug":"traders-told-their-problems-dm-got-the-matter-investigated-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-140210-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: व्यापारियों ने बताई समस्याएं, डीएम ने कराई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: व्यापारियों ने बताई समस्याएं, डीएम ने कराई जांच
Wed, 25 Jun 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में स्थानीय बाजार के व्यापारियों ने डीएम से बाजार की बिजली, सडक, नाली आदि की समस्याओं की शिकायत की। इसको गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को पहुंचे अधिकारियों ने बाजार में व्यापारिक समस्याओं की जांच किया।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार की अगुवाई में दीपक अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता, विशु गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि व्यापारियों ने लक्ष्मीगंज की सड़क, बिजली पानी, नाली आदि की समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया था कि बाजार की बड़ी समस्या बारिश के पानी का निकास नहीं है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को जांच करने पहुंचे जिला पंचायत के एई नवीन ने जांच किया। जांच के दौरान उन्होंने व्यापारियों वार्ता कर उनकी समस्या जानी।उन्होंने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करने की बात कही।