फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traders to gather in Lucknow after eight years, many demands to be raised in Swadesi Kumbh

Kushinagar News: आठ साल बाद लखनऊ में जुटेंगे व्यापारी, स्वदेसी कुंभ में उठेंगी कई मांगें

Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Traders to gather in Lucknow after eight years, many demands to be raised in Swadesi Kumbh
पडरौना। लखनऊ में आठ साल बाद व्यापारी एक मंच पर जुटेंगे। तीन सितंबर को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में स्वदेसी व्यापारी मंच के तत्वावधान में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वदेशी व्यापारी कुंभ का आयोजन हो रहा है। इसमें जिले के सैकड़ों व्यापारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

ये बातें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहीं। वे बुधवार को बावली चौक पर आयोजित व्यापारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को आईएएस और फौजी जैसा सम्मान दिलाना लखनऊ में आयोजित कुंभ का प्रमुख उद्देश्य है। व्यापारी के महत्व को सामने लाने, उसकी समस्याओं का समाधान कराने और व्यापार के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग कुंभ में प्रमुखता से उठाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकृत व्यापारियों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए 10 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने, दैवीय आपदा में दुकान या प्रतिष्ठान नष्ट होने पर तत्काल राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इसके अलावा पंजीकृत व्यापारियों में से प्रतिनिधि चुनकर राज्यसभा और विधान परिषद में भेजने की व्यवस्था, ई-कॉमर्स से मुकाबले के लिए नियामक आयोग के गठन और जीएसटी की समस्याओं के समाधान की मांग भी रखी जाएगी। बिना जल कनेक्शन के भारी-भरकम बिल आने, व्यापार उद्योग बंधु की बैठकों को प्रभावी बनाने, व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की नियमित मासिक बैठक कराने और व्यापारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी उठेगी। राष्ट्रीय व्यापारी दिवस आयोजित करने की मांग भी प्रमुख रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आलोक श्रीवास्तव, विष्णु टीबरवाल, कैलाश चाहड़िया, विपिन जायसवाल, अजय गुप्ता, प्रदीप लोहिया, अभय अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed