{"_id":"615c85fe8ebc3e656d1a3702","slug":"traders-demonstrated-submitted-memorandum-kushinagar-news-gkp4118494114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों के खिलाफ व्यापारियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों के खिलाफ व्यापारियों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से नाराज थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के बनकटा बाजार में ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। यह लोग मुख्य मार्ग की नालियों की सफाई नहीं होने से नाराज थे। बाद में इन लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर लापरवाही सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश मद्घेशिया के नेतृत्व में ग्रामीणों और व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि तैनात सफाई कर्मचारी नालियों की सफाई नहीं कर रहे हैं, जिससे जगह जगह गंदा पानी एकत्र हो जा रहा है। लोगों के दरवाजे पर भी गंदा पानी एकत्र हो रहा है। इससे लोगों में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। व्यापारी कैलाश गुप्ता ने बताया कहा कि नालियां साफ नहीं होने से पानी नहीं निकल पा रहा है, जिससे दरवाजे पर पानी भर गया है। विभागीय अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की गई, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। नंदकिशोर यादव ने कहा कि यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो सभी लोग प्रदर्शन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में हरिंदर, गुलाब गुप्ता, उमेश, कैलाश गुप्ता, सुनील, धनराज, रंजीत सहित अन्य लोग शामिल थे।