फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traders demonstrated in Dudhi

व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Traders demonstrated in Dudhi
दुदही में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

करीब 20 वर्षों से बदहाल है कस्बा का रेलवे स्टेशन रोड
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’, की नारेबाजी करते हुए दुदही कस्बे के व्यापारियों ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। इसमें व्यापारियों ने रेलवे स्टेशन रोड की निर्माण की मांग करते हुए स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने चेताया कि एक सप्ताह में सड़क निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं हुई तो हस्ताक्षर अभियान के अलावा दुकानें बंदकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

मंगलवार की सुबह दस बजे दुदही बाजार के व्यापारी रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए। इसके बाद सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल ने कहा कि दुदही बाजार का रेलवे रोड दुदही का सबसे मुख्य मार्ग है। इस सड़क से बाजार करने क्षेत्र के ठाढ़ीभार, अमही, मिश्रौली, शाहपुर उच्चकी पट्टी, शाहपुर खलवा पट्टी, पडरौन मड़डूरही, मठिया भोकरीया, दुमही, मंझरिया, गौरीश्रीराम, गगलवा, रामपुर जमुनिया, पांडेय पट्टी, रामपुर बरहन, चौबेया पटखौली समेत 40 से अधिक गांवों के लोग बैंकिंग कार्य निपटाने और रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए लोग आते-जाते हैं। इसके अलावा विभिन्न गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। लेकिन करीब 20 वर्षों से यह सड़क क्षतिग्रस्त होने से कस्बा समेत इस रास्ते आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना तो करना पड़ता है। सड़क की मरम्मत के लिए कई संगठनों ने आंदोलन भी किया है। करीब दो वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य अधूरा ही छोड़ दिया। उन्होंने चेताया कि यदि इस सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो व्यापारियों की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद व्यापारियों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान रामकुमार, राजेश गुप्ता, हरकेश गुप्ता, आनंद राज, व्यास गुप्ता, सुशील गोयल, कुलदीप, विजय, राजू रौनियार, मनोज कुमार, नंदलाल गुप्ता, अजित, नसीब अजमेरी, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed