{"_id":"6158a6ad8ebc3e0de45dd43d","slug":"traders-demonstrated-by-closing-shops-kushinagar-news-gkp41149740","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों ने दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन
दुदही (कुशीनगर)। नगर पंचायत दुदही के व्यापारियों ने शनिवार को एक घंटे दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।
दुदही बाजार के व्यापारियों ने गोरखपुर में मनीष गुप्ता की हत्या को लेकर नाराजगी जताते हुए शनिवार की दोपहर एक बजे से दो बजे तक दुकानें बंद कर विरोध जताया। व्यापारियों ने कहा कि सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। व्यापारियों ने मनीष गुप्ता की हत्या में शामिल पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग की। शाम को दुदही धर्मशाला के पास स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रामकुमार जायसवाल, हरकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, आनंद राज जायसवाल, पारसनाथ जायसवाल, राजू रौनियार, सुशील गोयल, रवि कुमार, कुलदीप मद्धेशिया, विजय मद्धेशिया, अनुज मद्धेशिया, नंदलाल गुप्ता, सुनील गुप्ता, भगवती शरण जायसवाल, पवन मद्धेशिया, राजन जायसवाल आदि मौजूद रहे।