फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Traders and youth gifted a bicycle to the vegetable seller

Kushinagar News: व्यापारी और नौजवानों ने सब्जी विक्रेता को भेंट की साइकिल

Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Sep 2024 06:32 AM IST
विज्ञापन
Traders and youth gifted a bicycle to the vegetable seller
पडरौना। क्षेत्र के खिरकिया स्थित गांधी चौक पर सोमवार की रात स्थानीय व्यापारी और युवाओं ने सब्जी विक्रेता को साइकिल भेंट की। साइकिल पाकर वह खुश हो गया।
विज्ञापन

खिरकिया बाजार निवासी बिरछा कुशवाहा और उनका बेटा पडरौना के बेलवा चुंगी से प्रतिदिन सुबह सब्जी लाकर शाम को बाजार में बेचते थे। सुबह सब्जी लाने के बाद बिरछा का बेटा उसी साइकिल से पढ़ने जाता था। करीब आठ दिन पहले खिरकिया स्थित पुलिस चौकी के पास से किसी ने उनकी साइकिल चुरा ली। इससे उनका काम ठप हो गया। बेटे को भी पढ़ने जाने में परेशानी होने लगी। जानकारी होने पर बाजार के व्यापारियों और युवाओं ने आपसी सहयोग से साइकिल खरीद कर दी। साइकिल पाकर उनका चेहरा खिल गया।
विज्ञापन

इस दौरान राजेश कुमार गुप्ता, राजन यादव, अरविंद यादव, उपेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, भास्कर कुशवाहा, गुड्डू यादव, मजहर हुसैन, मोबिन अंसारी, सुरेंद्र कुशवाहा, दुर्गेश यादव, शाहिद अली, अभिषेक गुप्ता, अजय चौहान, राजकुमार कुशवाहा, असरफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed