फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Trader met DM expressed displeasure demanded a ban on action

Kushinagar News: डीएम से मिले व्यापारी, जताई नाराजगी, कार्रवाई पर रोक की मांग की

Sat, 10 Dec 2022 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 02:39 PM IST
सार

शुक्रवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय की अगुवाई में एकत्र व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने डीएम से मिलकर जीएसटी के नाम पर चल रही कार्रवाई रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल को जानकारी देकर दुकानों की जांच की जाए।

विज्ञापन
Trader met DM expressed displeasure demanded a ban on action
कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपने जाते फाजिलनगर के व्यवसायी। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

कुशीनगर जिले के जिले में स्टेट जीएसटी टीम की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी मुखर होने लगे हैं। शुक्रवार को व्यापारियों ने डीएम रमेश रंजन से मुलाकात की। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने कार्रवाई का विरोध जताते हुए इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। व्यापारियों ने चेताया कि छपो की कार्रवाई के नाम पर यदि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो पूरे जिले में इसका विरोध होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। डीएम ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय की अगुवाई में एकत्र व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारी नेताओं ने डीएम से मिलकर जीएसटी के नाम पर चल रही कार्रवाई रोकने की मांग की। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल को जानकारी देकर दुकानों की जांच की जाए। इसमें सभी सहयोग करेंगे। हर सर्वे टीम के साथ मौजूद रहेंगे, जिससे कोई असुविधा न हो। डीएम ने व्यापारी नेताओं की पूरी बात सुनकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अधिकारी जिस बाजार में जांच करने जाएं। वहां संगठन के पदाधिकारियों को साथ लेकर जाएं। एक-दो दिनों में यह बदलाव नजर आए। इस दौरान राकेश मद्धेशिया, उमेश जायसवाल, जिला मंत्री अंबिका शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, राजकुमार जायसवाल, जनार्दन बर्नवाल, कुलदीप गुप्ता, लक्ष्मण चौरसिया, रामेश्वर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान बंद न करें व्यापारी : पंकज पोद्दार
पिछले कई दिनों से जिले में जीएसटी के सर्वे और छापे के भय से कुशीनगर जनपद की दुकानें बंद चल रही हैं। इस संबंध में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने कहा कि दुकान दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके स्वयं को गलत साबित न करें। दुकान बंद करना कोई विकल्प नहीं है, यदि आप की दुकान पर स्टेट जीएसटी टीम के अधिकारी आते हैं, तो उनसे कोई अभद्र व्यवहार न करें। उन्होंने कहा कि अपने नगर क्षेत्र के व्यापार मंडल को सूचित करें। दुकान बंद करने से गलत संदेश जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर गांव-गांव में कैंप लगाकर जीएसटी और कानून के बारे में जानकारी देने की मांग की है।

अधिकारियों के छापे के डर से बंद रहीं दुकानें
जटहा थाना क्षेत्र की सभी दुकानें स्टेट जीएसटीम के छापे के डर से बंद रहीं। शुक्रवार को दुकानें न खुलने से लोगों को परेशानी हुई। क्षेत्र के मुख्य बाजारों में जटहा बाजार, भैरोगंज, पड़री पीपर पाती, मंशाछापर, किन्नर पट्टी, चिरगोड़ा, हिरनही, सोनवल, पड़रही, कटाई भरपुरवा आदि स्थानों के ग्रामीण क्षेत्रों की सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। सामान खरीदने बाजार में पहुंचे लोग भटकते रहे।


डीएम से मिले व्यापारी, सौंपा ज्ञापन
भारतीय उद्योग एकीकरण व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्रीप्रकाश वर्मा, जिला अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता, नगर अध्यक्ष सौरभ वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम रमेश रंजन से मुलाकात की। व्यापारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि किसी व्यापारी का उत्पीड़न न किया जाए। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार, नगर उपाध्यक्ष रवि वर्मा, नगर मंत्री अवधेश अग्रहरि, नगर उपाध्यक्ष गोपाल, नगर महामंत्री अनिल अग्रवाल, नगर मंत्री संजय रौनियार, नगर कोषाध्यक्ष शिवजी रौनियार सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। इसके बाद व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जीएसटी के अधिकारियों को भी पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed