{"_id":"5dcc4b148ebc3e5b2c1d365f","slug":"tractor-turn-down-driver-dead-kushinagar-news-gkp3290628152","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बरियारपुर में मिट्टी लाने गए ट्रैक्टर के पलट जाने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कोईंदी बुजुर्ग गांव निवासी शिवकुमार यादव (24) पुत्र पारस यादव बुधवार को ट्रैक्टर से मिट्टी लाने बरियारपुर स्थित खेत में गया था। ट्राली पर मिट्टी लादकर आते समय अचानक ट्रैक्टर का अगला हिस्सा उठ गया, जिसके चलते ट्राली का हिच (ट्रैक्टर को जोड़ने वाला रॉड) निकल गया। इसके चलते ट्रैक्टर पीछे की तरफ पलट गया। ट्रैक्टर के पलटने से चालक पीछे सिर के बल गिर गया और उसका सिर फट गया। इस हादसे में चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तमकुहीराज चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव ने बताया कि हादसे के शिकार चालक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।