{"_id":"5ad4e88f4f1c1ba0098b4dd2","slug":"tractor-trolley-overturned-one-killed-16-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, 16 घायल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। मदनपुर देवी स्थान से बच्चे मुंडन कराकर लौट रहे श्रद्घालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली सोमवार की शाम को खड्डा थाना क्षेत्र के बगहवा इनार के पास ओवर टेक के चक्कर में गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों में से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुनेलीपट्टी के नौका टोला निवासी रामप्रवेश के पुत्र का सोमवार को मुंडन संस्कार था। इसके लिए गांव के ही जयराम का ट्रैक्टर भाड़े पर तय करके परिवार व रिश्तेदारी के कई लोग बिहार के मदनपुर देवी स्थान गए थे। इस ट्रैक्टर ट्राली पर 30 से अधिक पुरूष, महिला व बच्चे सवार थे। शाम लगभग सवा पांच बजे वापस लौटते वक्त खड्डा थाना क्षेत्र के बगहवा इनार के पास इस ट्रैक्टर-ट्राली को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर-ट्राली ओवर टेक किया।
इस दौरान लगी ठोकर से श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पुलिया की दीवार तोड़ते हुए सड़क के किनारशे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर व ट्राली पलटने से इसह पर सवार सभी लोग नीचे दब गए। वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर खड्डा पुलिस तथा डॉयल 100 के जवान मौके पर पहुंचे। आनन फानन गाड़ी के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। एम्बुलेंस से सभी घायलों को खड्डा पीएचसी व सीएचसी भेजा गया। तुर्कहां स्थित खड्डा सीएचसी में 60 वर्षीय छेदी को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 50 वर्षीय विशुनदयाल, 16 वर्षीय रिंकू, 35 वर्षीय हीरा और 60 वर्षीय बेइली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया
विज्ञापन
। इसके अलावा जलेबा देवी, राजकुमारी, सुनीता, अर्चना, लालता, बबलू, खुशी, मनीषा, निशा, चांदनी, काजल, बीरू, राधेश्याम, रीना आदि का इलाज सीएचसी व पीएचसी में ही चल रहा है। ठोकर मारने के बाद दूसरा चालक ट्रैक्टर-ट्राली समेत भाग निकला। देर शाम तक खड्डा पुलिस घायलों के इलाज की व्यवस्था कराने में जुटी थी।