फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor-trolley fell into a pit, driver died

Kushinagar News: गड्ढे में गिरी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 11 Jun 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley fell into a pit, driver died
पडरौना/साखोपार। पडरौना-कसया मार्ग स्थित धर्मपुर गांव के पास सोमवार की भोर में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। ट्रैक्टर चला रहे सोहनरिया निवासी भोला पुत्र सुरेश (35) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

रविंद्र नगर थाना क्षेत्र के सोहनरिया निवासी भोला राजभर (35) मिट्टी ढोने के लिए सोमवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राली लेकर पडरौना की तरफ जा रहे थे। धर्मपुर के पास पहुंचे ही थे कि उनका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इसके नीचे दबकर भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्राॅली को सीधा कराया और भोला का शव निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोला की मौत की सूचना से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed