{"_id":"68263fbfa2498f20e200c48d","slug":"tractor-trolley-and-dumper-caught-in-soil-mining-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-137506-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मिट्टी खनन में पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली व डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मिट्टी खनन में पकड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली व डंपर
Fri, 16 May 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। मिट्टी खनन के खिलाफ बृहस्पतिवार को कप्तानगंज नायब तहसीलदार ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। उन्होंने क्षेत्र के पगार और मिश्रौली गांव के पास मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी ने बताया कि बीते कई दिनों से क्षेत्र में मिट्टी खनन की शिकायतें मिल रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए बृहस्पतिवार को कार्रवाई की अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान पगार और मिश्रौली टोले के पास मिट्टी खनन में लिप्त एक जेसीबी, एक प्रेशर ट्राली-ट्रैक्टर और एक डंपर को पकड़ कर खोटही चौकी पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि बिना परमिशन के मिट्टी खनन किया जा रहा था। तहसील क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नही किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान पकड़े गए खनन कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खोटही पुलिस चौकी प्रभारी मनोज द्विवेदी ने बताया कि एक जेसीबी, एक प्रेशर ट्राली-ट्रैक्टर और एक डंफर पर कार्रवाई की जा रही है।