फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tractor overturns due to collision with DCM, driver dies

Kushinagar News: डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Sat, 26 Oct 2024 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Tractor overturns due to collision with DCM, driver dies
-एक घंटे तक ट्रैक्टर में दबा रहा चालक, राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया/ मल्लूडीह। एनएच-28 पर मल्लूडीह के पास ओवरब्रिज पर डीसीएम ने ट्रैक्टर में शुक्रवार की रात टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि ट्रैक्टर पलट गया और इसमें दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक घायल हो गया। करीब एक घंटे बाद राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल डीसीएम चालक को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया और मृतक ट्रैक्टर चालक के परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूवीपट्टी गांव निवासी नरेश गौड़ (40) महराजगंज ट्रैक्टर लेकर किसी काम से जाने के लिए शुक्रवार की देर रात को निकले। अभी वह कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह गांव के पास पहुंचे थे कि तेज गति से आ रहे डीसीएम चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया और चालक नरेश गौड़ उसमें दब गया। हादसे की जानकारी उधर से गुजर रहे राहगीरों ने डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल डीसीएम चालक को कसया सीएचसी पहुंचाया, जबकि ट्रैक्टर में दबे चालक को किसी तरह बाहर निकाला और सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस की मानें तो डीसीएम चालक के झपकी आने से हादसा हुआ है। मृतक चालक नरेश की तीन बेटियां हैं। वह घर के अकेले कमाऊ सदस्य थे, पत्नी विमल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। एसएचओ गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed