फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tourism Police Return Lost Purse to Female Tourist

Kushinagar News: पर्यटन पुलिस ने महिला पर्यटक का खोया पर्स लौटाया

Sat, 28 Mar 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tourism Police Return Lost Purse to Female Tourist
कसया। महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर घूमने आई महिला का खोया पर्स पर्यटन पुलिस ने ढूंढ़कर उसे सौंप दिया। जानकारी के अनुसार देवरिया के थाना रामपुर कारखाना क्षेत्र के ग्राम कामधेनुवा की सरिता पत्नी नीलेश प्रसाद शुक्रवार को महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर में दर्शन के लिए आई थीं। इसी दौरान उनका पर्स, जिसमें 1600 रुपये व अन्य कीमती सामान था, कहीं गुम हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही थाना पर्यटन की मिशन शक्ति टीम ने खोजबीन शुरू की और कुछ ही समय में पर्स बरामद कर लिया। अपना सामान सुरक्षित वापस मिलने पर महिला पर्यटक ने खुशी जताते हुए पर्यटन पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की। इस सराहनीय कार्य में एसआई अबसार अहमद, आरक्षी प्रमोद यादव एवं महिला आरक्षी प्रियंका यादव की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed