फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Took a pledge for water conservation by lighting a lamp.

Kushinagar News: दीप जला कर जल संरक्षण का लिया संकल्प

Mon, 21 Sep 2026 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Took a pledge for water conservation by lighting a lamp.
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर विन्दवलिया गांव में दीप जला कर जल संरक्षण का संकल्प दिलाते भाजपा नेत
पडरौना। क्षेत्र के विंदवलिया की मुसहर बस्ती में रविवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर जल संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है। आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री के ''कैच द रेन'' और जल संचयन के आह्वान को अपनाकर लोगों को हर बूंद पानी बचाना होगा। अपने-अपने घरों और गांवों में जल संरक्षण का संकल्प लें, ताकि पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग हो सके। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान मनोज कुमार गोंड ने किया। इस दौरान बुद्धिलाल मुसहर, सुखल मुसहर, प्रवेश मुसहर, झींगुर मुसहर, रमेश मुसहर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed