फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   today last day of registration

सरचार्ज में छूट के लिए पंजीकरण का आज आखिरी दिन

Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
today last day of registration
पंजीकरण का आज आखिरी दिन
विज्ञापन

बिजली निगम की तरफ से चलाई जा रही सरचार्ज छूट योजना
उसके बाद 31 मार्च तक सिर्फ बकाया देय जमा होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बिजली निगम की तरफ से घरेलू और निजी नलकूप के बिजली उपभोक्ताओं को सरचार्ज में सौ प्रतिशत राहत दिए जाने के उद्देश्य से एक मार्च से चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण की अवधि सोमवार को समाप्त हो जाएगी। इसमें अब मात्र एक दिन का समय शेष रह गया है।
विद्युत निगम की ओर से घरेलू और निजी नलकूप के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी के साथ एक मार्च से एक मुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। इसके लिए अनिवार्य ऑनलाइन पंजीकरण की अवधि अब मात्र एक दिन और रह गई है। क्योंकि सोमवार को इस योजना की अवधि समाप्त हो जाएगी और उसी के साथ पंजीकरण बंद कर दिया जाएगा। इसे लेकर रविवार को भी सेवरही विद्युत वितरण खंड के तमकुहीरोड, तरयासुजान, तमकुहीराज और दुदही के कार्यालय खुले रहे और पंजीकरण का कार्य जारी रहा। यही नहीं एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल, जेई विकास कुमार साहनी, यशवंत कुशवाहा, दिलीप कुमार मौर्य, एसडीओ केएम शुक्ल व जेई महेंद्रनाथ साथी कर्मचारियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पंजीकरण के लिए जागरूक करने में लगे रहे।
विज्ञापन

सेवरही विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी की एक मुश्त समाधान योजना की अंतिम अवधि सोमवार को समाप्त हो जाएगी और पंजीकरण कराने वाले अपने संपूर्ण देय का भुगतान 31 मार्च तक कर सकेंगे। उन्होंने शेष उपभोक्ताओं से भी सोमवार तक पंजीकरण करा लेने की अपील की है। ताकि उन्हें भी इस योजना का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed