फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   To attain God through divine power is human religion: Ganesh Das

भगवत शक्ति से ईश्वर को प्राप्त करना मानव धर्म : गणेश दास

Fri, 23 Feb 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
To attain God through divine power is human religion: Ganesh Das
कसया। श्रीरामजानकी मंदिर (मठ) परिसर में दस दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के नौवें दिन बृहस्पतिवार को ईश्वर के महिमा बताई गई। कथा वाचक महंत गणेश दास ने कहा कि जीव ईश्वर का ही अंश है। इस नाते जीव व ईश्वर का घनिष्ठ संबंध है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा कभी जीव को अलग नहीं करते हैं। जीव को अविनाशी कहा गया है। जीव ही चतुराई से स्वयं को परमात्मा से अलग कर लेता है। भगवत भक्ति के द्वारा ईश्वर को प्राप्त करना मानव मात्र का परम धर्म है। यही मानव का श्रेय, ध्येय व गेय है। कथा मंच का संचालन सिया शरण पांडेय ने किया। महंत त्रिभुवन शरण दास व व्यवस्थापक देव नारायण शरण ने बताया कि शुक्रवार को कथा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के मध्य हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरित की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक पीएन पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, विष्णु शरण, परशुराम दास, अवधेश भगवती, हृदयानंद तिवारी, सत्य प्रकाश पांडेय, अमित मालवीय, राज कुमार, रंजीत राय, मिथिलेश सिंह, सुरेश गुप्ता, निशांत सिंह, शिवम राय, आदित्य मिश्र, दिव्यांशु, डॉ. हरिओम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed