{"_id":"64e79c7207223350670f776c","slug":"tk-rai-got-buddha-peace-award-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-3526-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीके राय को मिला इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीके राय को मिला इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड
Thu, 24 Aug 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल प्रांत के कोलकाता राजभवन में कुशीनगर के टीके राय को इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड-20
फोटो है।
कोलकाता राजभवन में राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया यह अवाॅर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार में यामा कैफे के संचालक टीके राय को इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवाॅर्ड-2023 मिला है। उन्हें यह अवाॅर्ड भगवान बुद्ध के करुणा, मैत्री व शांति के संदेश को प्रचारित व प्रसारित करने के लिए दिया गया है। उनका चयन मैत्री बुद्धा पीस फाउंडेशन, दिल्ली ने किया था।
स्थानीय लोगों ने कहा कि टीके राय का कुशीनगर की धरती से बुद्ध के बताए उपदेशों को देश सहित विश्व के आने वाले पर्यटकों से साझा करने, कुशीनगर के पर्यटन विकास में नए सुझाव देने, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में काफी योगदान रहता है।
इनके इंटरनेशनल अवाॅर्ड मिलने से भगवान बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर व जिले का नाम रोशन हुआ है। बुधवार की शाम करीब चार बजे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कोलकाता स्थित राजभवन में उन्हें इंटरनेशनल बुद्ध पीस अवाॅर्ड-2023 दिया।
विज्ञापन
पुरस्कार समारोह में मैत्री पीस फाउंडेशन, दिल्ली के चेयरमैन सुरजीत बरुआ, पद्मभूषण सम्मानित व ख्याति प्राप्त गायक उदित नारायण, फर्रुखाबाद के सांसद महेश राजपूत, उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी आदि मौजूद थे।
उनकी इस उपलब्धि पर कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, भंते महेंद्र, भंतेनंद रतन, भंते अशोक, अंबिकेश त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार तिवारी, सभासद केशव सिंह, प्रभुनाथ सिंह, विवेक गोंड, राजेश मणि त्रिपाठी, नगीना, राम अधार यादव, किरन सिंह आदि ने बधाई दी है।