फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tire burst while filling air, mechanic died

Kushinagar News: हवा भरते समय फटा टायर, मिस्त्री की मौत

Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tire burst while filling air, mechanic died
जहांगीर की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेहदीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के एनएच-730 पर मेहदीगंज बाजार में पंचर बनाने की दुकान पर हवा भरकर टायर लगाते समय विस्फोट हो गया।
इसकी चपेट में आने से पंचर मिस्त्री की मौत हो गई। टायर फटने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक बिहार के वैशाली जिले के मुकुंदपुर गांव का निवासी था।
मेहदीगंज बाजार में एनएच-730 के किनारे यूपी बड़ौदा बैंक शाखा के समीप छह माह पूर्व बिहार के वैशाली जिले के मुकुंदपुर गांव निवासी जहांगीर (29) पुत्र कुर्बान ने टायर व पंचर बनाने की दुकान खोल थी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रेलर के चक्के में हवा भरकर उसे फिट करते समय उसमे ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि हवा भरने वाला मिस्त्री जहांगीर ट्रेलर से करीब पांच मीटर दूर जा गिरा और टायर में लगने वाली कड़ी से उसका सिर का आधा हिस्सा बुरी तरह फट गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने घटनास्थल का जायजा लिया और उसके परिजनों को सूचना देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed