फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tiranga Yatra was taken out with the slogan of Bharat Mata

Kushinagar News: भारत माता के जयघोष के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा

Wed, 13 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 13 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra was taken out with the slogan of Bharat Mata
पडरौना। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को भारत माता के जयघोष के साथ जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस लाइन ने डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इसमें लोगों को अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की गई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के स्वाभिमान का प्रतीक है। सभी लोग अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय उत्सव में सहभागी बनें। इसके बाद पुलिस कर्मियों की तरफ से निकली बाइक जुलूस जिला मुख्यालय, सोहरौना, छावनी के रास्ते सुभाष चौक पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, एसपी संतोष कुमार मिश्र, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, एडीएम वैभव मिश्रा, एएसपी निवेश कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर से बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान किशोर यादव, पप्पू पांडेय, विजय शुक्ला, केशव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह मिश्रौली गांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, धनंजय तिवारी, महेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा में सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा कस्बा के किसान चौक, आजाद चौक, चांदनी चौक का भ्रमण करते हुए सुभाष चौक पहुंचा, जहां सुभाष चंद्र बोस पार्क में सभाकर समापन किया गया। इस दौरान आनंद मिश्रा, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान आदि मौजूद रहे। मंसाछापर प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय से मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बीडीओ अखंड प्रताप, एडीओ पंचायत उषा कुशवाहा, सुबास प्रसाद आदि मौजूद रहे। इसी तरह क्षेत्र के जटहा बाजार में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। उजारनाथ प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को क्षेत्र के करमैनी से भेलया शहीद चौक तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed