फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   tight security arrangement on bihar-nepal border

बिहार-नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने बढ़ाई सुरक्षा, अयोध्या में भूमि पूजन व 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट

Sun, 02 Aug 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
tight security arrangement on bihar-nepal border
बिहार-नेपाल बार्डर पर एसएसबी ने बढ़ाई सुरक्षा, अयोध्या में भूमि पूजन व 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट
विज्ञापन

खड्डा(कुशीनगर)। राम मंदिर के लिए भूमि पूजन और स्वतंत्रता दिवस के दौरान आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार बार्डर पर लगी एसएसबी इस दुर्गम इलाकों में पैदल गश्त कर रही है। यह इलाका सड़क मार्ग तथा जल मार्ग से कुशीनगर के नजदीक है।
भारत के प्रति नेपाल सरकार के नकारात्मक रुख व चीन की नापाक हरकतों के चलते भारत-नेपाल सीमा बेहद संवेदनशील हो गई है। बिहार से सटा इलाका गंडक नदी व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल के कारण आवागमन के लिहाज से भी संवेदनशील है। देश विरोधी तत्वों की घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगहबानी तेज कर दी है। पांच अगस्त को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के लिए भूमि पूजन के साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी घटनाओं की आशंका को देखते हुए इस इलाके में एसएसबी ने भी चौकसी बढ़ा दी है। भारत नेपाल बार्डर के वाल्मीकि नगर गंडक बैराज के अलावा घने जंगलों के बीच से होकर निकले रास्तों तथा गंडक नदी किनारे की पगडंडी व दियारा क्षेत्र में भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

एसएसबी की डी कंपनी के रमपुरवा पोस्ट के इंसपेक्टर अमित कुमार शर्मा ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों की छानबीन की जा रही है। एसएसबी के कमांडेंट राजेंद्र भारद्वाज का कहना है कि पूरे इलाके में जवानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed