फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Tiger has not been seen in action for four days, panic persists

Kushinagar News: चार दिन से बाघ की नहीं दिखी हरकत, दहशत बरकरार

Thu, 26 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 26 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tiger has not been seen in action for four days, panic persists
खडडा। कोपजंगल गांव तथा छपिया टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में चार दिन से बाघ की कोई गतिविधि नहीं दिखी। वन विभाग व ग्रामीण अब यह मानने लगे हैं कि जानवर जंगल की ओर लौट गया है, परंतु लोगों के अंदर से भय नहीं निकल पा रहा है। एक सप्ताह पहले मंगलवार की सुबह लखुआ लखुई गांव निवासी एक व्यक्ति ने बाघ को कोपजंगल गांव के पास सब्जी के खेत में देखा था। इसके बाद कोपजंगल के छपिया टोला में बकरे को उठा ले गया दो युवक बाल बाल बचे थे। पूर्व में एक घर के पीछे दिन में दिखाई दिया था। कुछ दिन पहले वन विभाग ने पिंजरा लगाया है। चार दिन हुआ बाघ कहीं दिखाई नहीं दिया है। हांलाकि वन विभाग यह साफ साफ नहीं बता पाया कि वह बाघ ही है या कोई दूसरा जानवर है। उल्लेखनीय है कि जंगल से निकलकर हिंसक जानवर रिहायशी इलाके में पहुंच जाते हैं बाद में लौट भी जाते हैं। चार दिनों से कोई हलचल नहीं दिखाई देना लोगों के लिए राहत की बात है। ग्राम प्रधान यशवंत कुशवाहा ने बताया कि चार दिन से बाघ कही नहीं दिखाई दिया है लोगों को राहत है परंतु अभी भी भय है कि कहीं अचानक आ कर हमला न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed