फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thuggery... Youth Beaten and Stabbed with Glass; Video Uploaded to Instagram

Kushinagar News: दबंगई...पिटाई कर युवक को घोंपा शीशा, वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला

Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 17 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Thuggery... Youth Beaten and Stabbed with Glass; Video Uploaded to Instagram
पडरौना। शहर में 307 गैंग की सक्रियता बढ़ गई है। मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक दौड़ाने से मना करने पर तुलसी आवास काॅलोनी के अमन मोदनवाल को बुलाकर गैंग के सदस्यों बेरहमी से पिटाई की। उसके पैर में शीशा का टुकड़ा घोंप दिया। मारपीट का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर 307 आईडी पर अपलोड कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में चार युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोप है कि राजनीतिक दबाव में कोतवाली पुलिस आरोपियों का शांतिभंग में चालान नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

तुलसी कालोनी में किराए के मकान में अमन मोदनवाल के परिजन रहते हैं। मोहल्ले में सात मई को पांच मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक से युवक कई बार आए गए। तेज आवाज होने परिवार के लोग परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ने बाइक सवार युवकों को रोका और कहा कि मेरे बाबा-दादी नीचे के कमरे में रहते हैं और हार्ट के मरीज हैं। मेरा कुत्ता भी साइलेंसर की तेज आवाज से चिढ़ रहा है। बार-बार ऐसी गाड़ी लेकर इस गली में मत आओ। इसके बाद युवक चले गए।
दस मई की शाम को अमन को फोन कर युवकों ने रामकोला रोड पर बुलाया और उसकी पिटाई करने लगे। एक युवक ने दुकान के बाहर रखा शीशा का टुकड़ा अमन के पैर में घोंप दिया।
मारपीट का वीडियो संतोष 307 और प्रांजल 307 आईडी से इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। अमन की तहरीर पर पुलिस ने शहर के नौका टोला निवासी प्रांजल, बलुचहा निवासी संतोष यादव, शहनवाज, तुलसी आवाज विकास कॉलोनी निवासी वीर तिवारी के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कर ली। पीड़ित अमन ने पुलिस को बताया कि शहर में 307 नाम से सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर युवक दबंगई करते हैं। कोई विरोध करता है तो उसकी पिटाई कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दहशत फैलाते हैं।

इस गैंग में शहर व आस-पास के गांवों के 100 से अधिक युवक व किशोर जुड़े हैं। इसके पहले भी युवकों ने नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक युवक की पिटाई की थी। उस मामले में पुलिस ने समझौता करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed