फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three youths died in road accidents

Kushinagar News: सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत

Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 09 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Three youths died in road accidents
पडरौना। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के टेकुआटार रामनगर मार्ग पर सतुगढ़ही बाजार के समीप मंगलवार की शाम बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवती समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाटा कोतवाली क्षेत्र के पिपरा कपूर निवासी शैलेष पुत्र जवाहिर (30) मंगलवार की शाम बाइक से सतुगढ़ही की तरफ जा रहे थे। वह सतुगढ़ही के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रहे एक युवक और युवती की स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
दुर्घटना में शैलेष की मौत हो गई। कसया क्षेत्र के कुरमौटा गांव निवासी युवती नीलू शर्मा (20) और उनके गांव के शिवा शर्मा (18) घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका उपचार चल रहा है। इस संबंध में एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम सभा सुधियानी निवासी युवक की बुधवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। होली खेलने के लिए वह साइकिल से ससुराल जा रहा था। रामकोला रोड स्थित चंदरपुर चौराहे के पास किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन उसे कप्तानगंज सीएचसी पर ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सुधियानी निवासी घनश्याम मद्धेशिया (35) की ससुराल पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बहादुरगंज मिश्रौली में है। उनकी पत्नी मायके गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बाद घनश्याम साइकिल से अपनी पत्नी से मिलने ससुराल जा रहे थे। अभी वह रामकोला थाना के चंदरपुर चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि रामकोला की तरफ से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन उन्हें एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, कप्तानगंज-रामकोला मार्ग पर बुधवार की शाम करीब चार बजे अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार भाई की मौत हो गई। दूसरे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना से युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रविंद्रनगर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी सगे भाई शशिकांत गुप्ता (27) अपने बड़े भाई रामलखन गुप्ता (32) के साथ बाइक से कप्तानगंज से रविंद्रनगर जा रहे थे। अभी वह चंदरपुर गांव के बौलिया टोला के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। उससे बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां शशिकांत गुप्ता को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि रामलखन गुप्ता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed