{"_id":"6776ddfcc8463b99c20c2c14","slug":"three-women-arrested-for-chain-snatching-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-129507-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चेन स्नेचिंग करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चेन स्नेचिंग करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
Fri, 03 Jan 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। कस्बा के विश्व दर्शन मंदिर में बुधवार को नव वर्ष के मौके पर घूमने आईं महिलाओं के गले से कुछ महिलाओं ने चेन खींच ली। पीड़ित महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने स्नेचिंग करने वाली तीन महिलाओं को पकड़ लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर बगहा निवासी गुड़िया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नव वर्ष के मौके पर परिवार के अन्य लोगों के साथ बुधवार को रामकोला स्थित विश्व दर्शन मंदिर में घूमने आईं थी। शाम करीब पांच बजे उसके गले से मंगलसूत्र किसी ने खींच लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पीछे तीन अन्य महिलाएं घूम रहीं थी। उन्होंने पीछे घूम रही महिलाओं पर मंगलसूत्र व चेन स्नेचिंग करने का संदेह जताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो आरोपी महिलाएं जनता इंटर काॅलेज के पास से पकड़ ली गईं। महिला सिपाहियों ने कड़ाई से पूछताछ की तो उनके पास से स्नेचिंग किए आभूषण बरामद हुए। महिलाओं की पहचान संतकबीरनगर निवासी मंजू देवी, बखिरा थाना क्षेत्र के बंधवा निवासी शांति देवी और बखिरा थाना क्षेत्र के सुनीता के रूप में हुई है।
एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी महिलाएं चेन स्नेचिंग करतीं हैं। ये अपना जिला छोड़कर दूसरे जिलों के भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देती हैं। इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।