{"_id":"6705c8aed047f9ebe309f8fd","slug":"three-smugglers-arrested-with-90-boxes-of-illegal-english-liquor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-124498-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Wed, 09 Oct 2024 05:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। हनुमानगंज और विशुनपुरा थाने की पुलिस ने 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दोनों थानों की पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि हनुमानगंज पुलिस टीम ने पनियहवा रेलवे क्रासिंग के पास से एक पिकअप को पकड़ उसकी तलाशी ली। इस दौरान पिकअप से 60 पेटी में 529.20 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पिकअप में सवार तस्कर मंजीत व सागर निवासी रोहणा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में केस दर्ज कर तस्करों को जेल भेज दिया गया। बरामद शराब व पिकअप की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ अजय कुमार पटेल, एसआई रामसिंह, हेड कांस्टेबल अरविन्द गिरी आदि शामिल रहे। वहीं, विशुनपुरा थाने की पुलिस ने नरहवा डीह में ईदगाह के पास चेकिंग के दौरान बोलेरो से तस्करी कर ले जायी जा रही 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद करते हुए तस्कर सलीम निवासी ग्राम रुदवलिया थाना तुर्कपट्टी कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भी पुलिस ने केस दर्ज कर तस्कर को जेल भेज दिया। बरामद शराब व वाहन की कीमत 9.72 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान, एसएसआई संतोष कुमार सिंह, एसआई अश्विनी राय आदि शामिल रहे।