{"_id":"6817b61f2340052b920d13c5","slug":"three-smugglers-arrested-in-encounter-two-shot-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-136888-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में तीन तस्कर गिरफ्तार, दो को लगी गोली
Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 05 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
पटेहरवा/उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के रजवटिया चकदहवा ड्रेन के पास कार सवार पशु तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो पुलिस की गोली से घायल हो गए, जबकि एक तस्कर को पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया है।
घायल तस्करों को पुलिस सीएचसी फाजिलनगर ले गई, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि संतकबीरनगर का कुख्यात पशु तस्कर अरशद (32) अपने साथियों के साथ बिहार की तरफ से कार से आ रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए तमकुहीराज सीओ अमित सक्सेना ने तमकुहीराज प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल, थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र, स्वाट टीम प्रभारी आशुतोष सिंह और उपनिरीक्षक आलोक यादव को इन पशु तस्करों की घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिए।
पुलिस ने तस्करों की घेरबंदी की, लेकिन शातिर तस्करों ने पुलिस टीम की घेराबंदी को तोड़ते हुए पटहेरवा की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम उनका पीछा करते हुए पटहेरवा के गांव रजवटिया के पास राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चकदहवा ड्रेन पुल पर घेर लिया।
विज्ञापन
खुद को घिरता देख तस्कर कार से कूद कर रजवटिया चंवर की ओर भागने लगे। वहां तस्कर पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
जवाबी कार्रवाई में पशु तस्कर अरशद निवासी खलीलाबाद जिला संतकबीरनगर व प्रदीप भारती निवासी पगरा बसंतपुर थाना पटहेरवा के पैर में गोली लग गई और वहीं गिर पड़े। उनके तीसरे साथी को पुलिस टीम ने दौड़ा कर पकड़ लिया।
क्षेत्राधिकारी अमित सक्सेना ने बताया कि अरशद अंतरराज्यीय पशु तस्कर है। इस पर विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं प्रदीप भारती पटहेरवा थाना का हिस्ट्रीशीटर है जो पशु तस्करों के लिए लाइनर का काम कर रहा था। तीसरे गिरफ्तार पशु तस्कर की शिनाख्त रितेश शर्मा निवासी जमसड़ीया थाना तरयासुजान के रूप में हुई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।