फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three roads, pathway and RCC drain will be built in Kasya

Kushinagar News: कसया में बनेंगी तीन सड़कें, पाथवे व आरसीसी नाला भी

Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Three roads, pathway and RCC drain will be built in Kasya
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर सात सिद्धार्थनगर मल्लूडीह में 55 लाख रुपये खर्च करके नगरपालिका परिषद आरसीसी रोड, पाथवे, स्लैब और आरसीसी नाला का निर्माण कराएगी। इससे वार्ड के लोगों को आवागमन की सुविधा बढ़ने के साथ-साथ जलभराव से निजात मिलेगा। हल्की बारिश में भी मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसकी मांग काफी दिनों से लोग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नंबर सात में सिद्धार्थनगर (मल्लूडीह) मुहल्ले में वार्ड के लोग काफी दिनों से जल निकासी के लिए नाली और आवागमन के लिए सीसी रोड और सड़क के किनारे पाथवे और स्लैब बनवाने की मांग कर रहे थे। नगरपालिका ने इस मुहल्ले के लोगों की जनसुविधाओं के लिए योजना बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू किया है।
विज्ञापन

इस वार्ड में लोगों को बरसात में भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सिद्धार्थनगर वार्ड में अंध्या रोड के दोनाें तरफ पटरी पर पाथवे और स्लैब, इसके अलावा दो अलग अलग स्थानों पर आरसीसी नाला और आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस करीब 55 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्ग और नाली निर्माण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा सहित और जल निकासी की समस्या का आसानी से समाधान हो सकेगा। वार्ड में चौड़ी सड़क, पाथवे और नाली की समस्या से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रहीं थी। लेकिन अब इस समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। और वार्ड में विकास कार्यों में काफी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed