फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three people cheated in the name of getting job abroad, case registered

Kushinagar News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से ठगी, केस दर्ज

Fri, 10 Nov 2023 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three people cheated in the name of getting job abroad, case registered
- न विदेश भेजा और न लौटा रहा रुपये
विज्ञापन



समउर बाजार। देवरिया के रहने वाले तीन युवकों ने चौराखास के रहसू जनोबीपट्टी निवासी व्यक्ति पर दक्षिण अफ्रीका भेजने के नाम पर 96 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

देवरिया के सलेमपुर स्थित बभनौली पांडेय गांव निवासी सोनू शर्मा और गढ़वा मिश्र गांव के धर्मनाथ शर्मा व राजेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया है कि चौराखास के रहसू जनोबीपट्टी गांव के छोटेलाल ने उनसे बताया था कि वह एजेंट है। युवकों को रोजगार के लिए विदेश भेजने का काम करता है। उसके पास दक्षिणी अफ्रीका के तीन वीजा उपलब्ध हैं। सहमति जताने पर उसने विदेश भेजने के लिए मेडिकल करवाया। आश्वासन दिया कि एक माह के अंदर दक्षिण अफ्रीका भिजवा देगा। उसके बाद तीनों ने मिलाकर उसके खाते में 82 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किया। उसके अलावा 14 हजार रुपये नकद लिए, लेकिन एक साल बाद भी तीनों को विदेश में नौकरी नहीं मिली। न ही आरोपी ने रुपये वापस किए। आरोप है कि कई बार रुपये वाप मांगे, लेकिन छोटे लाल लगातार टालमटोल कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक सीबी प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद छोटेलाल पर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed