{"_id":"6549ea6d41a3a1b46606b935","slug":"three-members-of-interstate-irani-gang-arrested-in-encounter-in-kushinagar-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर में अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के तीन सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर में अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के तीन सदस्य मुठभेड़ में गिरफ्तार, दो घायल
Tue, 07 Nov 2023 01:24 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:24 PM IST
सार
कुशीनगर में तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। दो अपराधी फर्रुखाबाद और एक बिहार का निवासी है। इनमें से एक पर 50 हजार और दो पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इनके पास से असलहे और 3.20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
कुशीनगर में गिरफ्तार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाने की पुलिस और स्वॉट की संयुक्त टीम ने सोमवार की आधी रात को मुठभेड़ में ईरानी गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो अपराधी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। उनमें एक पर 50 हजार और दूसरे पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। तीसरा बिहार के गोपालगंज जिले का निवासी है। इनके पास से असलहे और 3.20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
कुशीनगर के एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन बदमाशों में सुल्तान उर्फ यासीन पुत्र शाहजहां उर्फ जफर शहजान निवासी घेर श्यामू खां, ठंडी सड़क, निकट मदर इंडिया कोल्ड स्टोर, थाना कोतवाली नगर जनपद फर्रुखाबाद निवासी है। वह गोली लगने से घायल है। इसपर 50 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरा समीर अब्बास उर्फ वसीम अली पुत्र युसूफ अब्बास उर्फ जहूर अली भी उसी के गांव का निवासी है। उसे भी गोली लगी है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था। तीसरे का नाम नमाजी अली पुत्र शाहजहां अली है, जो थावे, विदेशी टोला, थाना थावे, जनपद गोपालगंज बिहार है। यह भी 25 हजार रुपये का इनामी है।
इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में सांस लेने लायक हुई थी हवा, अब आठ से दस गुना ज्यादा जहरीली
इनके पास से दो बाइक तीन लाख 20 हजार रुपये नकद, तीन तमंचे, कारतूस, चोरी हुए कुछ आभूषण बरामद हुए हैं। इनके साथ पुलिस की मुठभेड़ रात के करीब एक बजे तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर-भरपटिया मार्ग के पास हुई। इनके खिलाफ फर्रुखाबाद, मैनपुरी, लखनऊ के विभिन्न थानों, खड्डा, गोरखपुर, नेबुआ नौरंगिया और तमकुहीराज में केस दर्ज हैं।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के युवक की रेलयात्रा में जहरखुरानी से मौत, रोजगार के लिए जा रहा था बंगलूरू
ये अभी कुछ दिन पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज में आभूषण की दुकान में हुई सात लाख की चोरी में शामिल थे। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला और तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर नीरज राय अपनी टीम के साथ शाम थे। एसपी ने बताया कि इनका गिरोह महराष्ट्र से लगायत पूरे यूपी में फैला है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के युवक की रेलयात्रा में जहरखुरानी से मौत, रोजगार के लिए जा रहा था बंगलूरू
ये अभी कुछ दिन पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के दाहूगंज में आभूषण की दुकान में हुई सात लाख की चोरी में शामिल थे। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला और तमकुहीराज थाने के इंस्पेक्टर नीरज राय अपनी टीम के साथ शाम थे। एसपी ने बताया कि इनका गिरोह महराष्ट्र से लगायत पूरे यूपी में फैला है।